Aamir Khan और Ex-Wife Reena Datta का नया साथ: दोस्ती की नई शुरुआत?

 

 


एक्स वाइफ रीना दत्ता (Reena Dutta) के साथ स्पॉट हुए आमिर खान (Aamir Khan)

Aamir Khan Spotted With Wife Reena Dutta: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अगले साल क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री करेंगे। आमिर खान (Aamir Khan Films) भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। अब हाल ही में आमिर खान अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि इन फोटोज में आमिर खान की एक्स वाइफ का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। 


आमिर खान (Aamir Khan) का लुक

इन तस्वीरों में आमिर खान (Aamir Khan) प्रिंटेड कुर्ता और ब्लैक पैंट पहनें नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता पर्पल कलर के कुर्ते और व्हाइट पैंट में नजर आ रही हैं।


 

एक साथ पोज देते नजर आए आमिर खान (Aamir Khan) और रीना दत्ता (Reena Dutta)

इन तस्वीरों में एक्टर आमिर खान अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आ रहे हैं। रीना रॉय और आमिर खान की यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


आपस में बातचीत करते नजर आए आमिर खान (Aamir Khan)- रीना दत्ता

इस तस्वीर में आमिर खान और रीना दत्ता आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। रीना और आमिर के इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।


 

लुक्स को लेकर ट्रोल हुईं आमिर खान की एक्स वाइफ

इन तस्वीरों में आमिर खान की एक्स वाइफ यानी रीना दत्ता अपने लुक्स को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "मां बेटा लग रहे हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये तो आमिर खान की मदर जैसी लग रही है।" 


 

आमिर की पहली पत्नी हैं रीना दत्ता (Reena Dutta)

बता दें कि रीना दत्ता एक्टर आमिर खान की पहली पत्नी हैं। दोनों ने साल 1986 में शादी रचाई थी।

साल 2002 में अलग हो गए थे आमिर और रीना

आमिर खान और रीना दत्ता साल 2002 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। हालांकि शादी में रहते हुए ये दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स बनें। 

आमिर खान और रीना दत्ता के बच्चे

आमिर खान के रीना संग दो बच्चे हुए। 1993 में रीना ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम जुनैद रखा गया फिर बेटी आइरा का जन्म हुआ।

रीना के बाद आमिर की जिंदगी में आई थीं किरण राव

रीना दत्ता के बाद आमिर खान की जिंदगी में किरण राव आईं। आमिर और किरण ने साल 2005 में शादी रचाई थी।


 

आमिर खान (Aamir Khan) की आखिरी फिल्म

बता दें कि एक्टर आमिर खान आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। करीना कपूर और आमिर खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद आमिर ने कुछ दिनों के लिए एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था।

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post