Parliament Special Session Live: PM Narendra Modi addresses the Lok Sabha in new Parliament Building

Special Session of Parliament Live: 

मंगलवार (19 सितंबर) को भारतीय संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक के लिए संसद का पाँच दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया है। संसद के विशेष सत्र के पहले दिन पुराने संसद भवन में आखिरी बार संसदीय कार्यवाही हुई। मंगलवार, गणेश चतुर्थी के दिन भारत के नए संसद भवन से सदन की कार्यवाही प्रारम्भ होगी। पुराना संसद भवन ब्रितानी हुकूमत द्वारा वर्ष 1921 में तैयार कराया गया था। 1947 में आजादी मिलने के बाद से भारतीय संसद की कार्यवाही उसी भवन में जारी रही

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पुरानी संसद में कार्यवाही के आखिरी दिन, आजादी से अब तक के सभी सांसदों, प्रधानमंत्रियों, संसद के कर्मचारियों, संसद कवर करने वाले पत्रकारों इत्यादि के योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की संसदीय व्यवस्था में भारतीय जनता के विश्वास के लिए भी आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की शक्ति है कि उनके जैसा रेलवे प्लेटफॉर्म पर रहने वाला गरीब परिवार का बच्चा भी संसद पहुँच सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post